CG weather Update : उत्तर-पश्चिम से चल रही गर्म हवाएं, अगले दो दिनों में तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले दो दिनों से इन हवाओं का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। अब बिना एसी और कूलर के दिन बिताना मुश्किल होने लगा है। खासतौर पर रायपुर और दुर्ग संभाग में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, लेकिन सोमवार को राजनांदगांव ने उसे पीछे छोड़ दिया।

राजनांदगांव में 42 डिग्री तापमान
सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म हवा
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व बिहार और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जो लगभग 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके साथ ही एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक विस्तारित है, जबकि एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका उत्तर-पूर्व बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक, छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है।

प्रदेश में लगातार उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का प्रवाह बना हुआ है, जिसके चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक वृद्धि की संभावना जताई गई है (बस्तर संभाग को छोड़कर)। 14 अप्रैल को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य भागों में लू चलने या लू जैसी स्थिति बनने के आसार हैं।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com