CG Weather Update-थमेगी बारिश, अगले दो दिनों तक कम होगी वर्षा की तीव्रता
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

CG Weather Update-छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश अब धीरे-धीरे थमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्यभर में वर्षा की तीव्रता और वितरण में कमी आएगी।
CG Weather Update-हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
CG Weather Update-पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
शनिवार को, रायपुर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) इस समय जैसलमेर से होते हुए दक्षिण राजस्थान, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर और गोपालपुर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में बारिश में कमी देखने को मिलेगी।
आने वाले दो दिनों में छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन इसकी तीव्रता और व्यापकता में गिरावट आएगी। लोगों को अभी भी गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।











