क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव, 1 दिसंबर से होंगे लागू, SBI का ऐलान, यूजर्स जरूर जान लें

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) को देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक माना जाता है। यह ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑफर करता है। बैंक देश में 20000 से अधिक शाखाओं और 60 हजार से अधिक शाखाओ का संचालन करता है। यदि आपका भी इस बैंक में खाता है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बड़ा बदलाव किया है।

क्रेडिट कार्ड ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन और फ्यूल ट्रांजेक्शन से जुड़े नए नियम 1 दिसंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। बैंक ने इस बात की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.sbicard.com पर नोटिस के जरिए दी है। इस बदलाव का सीधा यूजर्स पर पड़ेगा, इसलिए उन्हें पहले से नए नियमों की जानकारी होनी चाहिए।

ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन पर 1% शुल्क

दिसंबर 2026 की शुरुआत से 30,000 से अधिक के प्रत्येक ट्रांसपोर्टेशन ट्रांजेक्शन राशि का एक प्रतिशत शुल्क लागू होगा। हालांकि यह बदलाव केवल चुनिंदा मर्चेंट कैटेगरी कोड वाले लेनदेन पर ही लागू होगा। इस सूची में एमसीसी  4111, 4784 और 4131 को शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रांजेक्शन पर लागू नहीं किया जाएगा।

फ्यूल ट्रांजेक्शन पर भी लगेगा चार्ज

बैंक ने फ्यूल ट्रांजेक्शन के लिए भी क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 दिसंबर से यदि किसी बिलिंग साइकिल में किए गए फ्यूल ट्रांजेक्शन की कुल राशि 50,000 रुपये से अधिक होती है, तो कुल खर्च का 1 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। हालांकि यह बदलाव केवल मर्चेंट कैटेगरी कोड 5172, 5541, 5542 और 5983 के  कैटेगरी में आने वाले लेनदेन के लिए ही लागू होगा। वहीं 50,000 रुपये से कम की राशि के लिए बदलाव लागू नहीं होगा।

 

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close