मानसून आने को तैयार: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से 5°C गिरा तापमान, कई जिलों में आज भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार शाम रायपुर में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। वहीं सरगुजा और कोरबा में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर के बाद जमकर बरसे, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ।

दो मौसमी सिस्टम एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तथा सक्रिय मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

रायपुर का मौसम

रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com