छत्तीसगढ़: जल्द शुरू होगी रायपुर से धमतरी बड़ी रेल लाइन सेवा, अधिकारियों ने निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिया जायजा

धमतरी: धमतरी में बड़ी रेल लाइन को जल्द से जल्द शुरू करने की तेजी से तैयारी चल रही है. इसी क्रम में शनिवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल से सात सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने धमतरी में निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का गहन अवलोकन किया.

टीम ने स्टेशन पर चल रहे सिग्नल, टेलीकॉम और अन्य निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली, ताकि परियोजना को समय पर पूरा किया जा सके. 

15 किमी पटरी बिछाना शेष, जनवरी तक का लक्ष्य: 

रायपुर से धमतरी तक 67.20 किमी की बड़ी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है. वर्तमान में इस परियोजना में पटरी बिछाने का काम सिर्फ 15 किलोमीटर शेष बचा है. रेलवे विभाग ने जनवरी महीने के अंत तक बड़ी रेल लाइन के कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस बड़ी रेल लाइन के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. 

स्टेशन के आसपास काबिज लोगों का विस्थापन बड़ी चुनौती:

बड़ी रेल लाइन परियोजना को समय पर पूरा करने में एक बड़ी बाधा धमतरी स्टेशन के आसपास रेलवे की भूमि पर काबिज लोगों का व्यवस्थापन है. अभी भी लगभग 170 लोग रेलवे की भूमि पर काबिज हैं। इनमें स्टेशन पारा में 70 परिवार और देवार डेरा के आसपास 100 लोग (60 देवार परिवार और 40 अन्य) शामिल हैं। भवन निर्माण कार्य 80 प्रतिशत तक पूर्ण होने के बावजूद यह कब्जा एक प्रमुख चुनौती बना हुआ है. 

कब्जाधारियों को 3 दिन में हटाने का निर्देश:

रेलवे विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्टेशनपारा पहुँचकर कब्जाधारियों को मौखिक रूप से निर्देश दिया था कि वे तीन दिन के भीतर कब्जा हटा लें। अधिकारियों ने इस अनधिकृत कब्जे को परियोजना में देरी का कारण बताया है। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर लोगों के अल्प सूचना पर विस्थापन की व्यवस्था करना प्रशासन के लिए एक बड़ा कार्य है, जिस पर अभी स्पष्ट समाधान नहीं निकल पाया है. 

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com