छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता मोहित साहू ने की ख़ुदकुशी की कोशिश, FIR होने के बाद उठाया कदम

रायपुर। मारपीट मामले में FIR होने पर छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, दो दिन पहले ही छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसके द्वारा एक्ट्रेस के साथ मारपीट किया जा रहा था। आरोप है कि छत्तीसगढ़ी एक्टर मोहित साहू ने दूसरी शादी करने के बाद एक्ट्रेस के साथ मारपीट करता था। क्या है पूरा मामला जानिए पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज किया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि मोहित साहू ने शादी का झांसा देकर उसे उज्जैन ले जाकर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने युवती के साथ मारपीट की और कैंची व झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया।

पीड़िता के अनुसार, मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और अपनी पत्नी व युवती को अलग-अलग रखकर दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा था। दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी कथित तौर पर युवती के घर में घुस गया और उस पर हमला किया। यह घटना भाटा गांव स्थित सिल्वर वॉक, ब्लॉक 410 क्षेत्र की बताई जा रही है। एफआईआर में आरोपी पर लगातार हिंसक व्यवहार, डराने-धमकाने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने BNS की धाराओं 296, 115, 351, 118 और 127 के तहत मामला दर्ज किया है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com