सुपौल में बोले सीएम नीतीश: अब बिहार में कानून का राज, निरंतर हो रहा विकास…

सुपौल: समृद्धि यात्रा के क्रम में सुपौल जिले के निर्मली में सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार पिछली सरकार के करतूतों की याद दिलाते नजर आए.
बोले 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए की सरकार आई. जब हमलोगों का काम शुरू हुआ तब से कानून का राज कायम है. हमलोग लगातार विकास का काम कर रहे हैं. पहले की स्थिति काफी बुरी थी. याद करिये शाम के बाद लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे. समाज में कितना विवाद होता था. पढ़ाई बहुत कम होती थी. इलाज के इंतजाम नहीं थे. सडकें नहीं थी. जो थी भी उसका बुरा हाल था.
वहीं बदले हुए बिहार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमलोगों ने सारा काम पूरे तौर पर किया. अब किसी प्रकार का डर-भय का माहौल नहीं है. राज्य में भाईचारा, प्रेम और शांति का माहौल कायम है. हमलोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया. बडी संख्या में स्कूल खोले. प्रधानमंत्री को नमन किया और बोले केंद्र द्वारा बिहार के लिए सब काम किया जा रहा है. उन्होंने 2025 से 30 के विजन को विस्तार से बताया. दो गुना रोजगार-दोगुनी आय, समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार, कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि, उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य, सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन, मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार, सबका सम्मान जीवन आसान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला.
बोले अगले पांच वर्षों में और ज्यादा काम होगा. केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग से बिहार और विकसित होगा.











