सीएम साय की बड़ी घोषणा, अब छत्तीसगढ़ में 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ; 45 लाख उपभोक्ताओं को राहत

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 200 यूनिट तक हाफ बिजली की घोषणा की है. नई योजना के लागू होने पर अब 200 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को सीधे आधा बिल देना होगा. इसका सीधा फायदा 45 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, जिससे 14 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी.
इस योजना के तहत, 200 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को अब बिल का केवल आधा भुगतान करना होगा, जबकि पहले यह छूट केवल 100 यूनिट तक की खपत पर ही थी. यह बदलाव उपभोक्ताओं को प्रति माह लगभग ₹450 तक की बचत दे सकता है, क्योंकि 200 यूनिट बिजली का बिल जो पहले ₹800-₹900 के बीच आता था, वह घटकर लगभग ₹420-₹435 तक रह जाएगा. योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 1 दिसम्बर से मिलना शुरू हो जायेगा.
नई योजना के मुख्य बिंदु-
  • बढ़ा हुआ दायरा: अब 200 यूनिट तक बिजली की खपत पर ‘हाफ बिजली बिल’ का लाभ मिलेगा.
  • लाभ: इससे लगभग 14 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी.
  • बचत: अगर आप 200 यूनिट बिजली खर्च करते हैं, तो आपका बिल लगभग ₹450 तक सस्ता हो जाएगा.
  • तुलना: यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि छूट की सीमा सीमित होने पर उन्हें भारी बिल का सामना करना पड़ रहा था.
  • प्रस्ताव: इस योजना के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा गया है और मंजूरी मिलने पर यह लागू हो जाएगी.
  • पिछली व्यवस्था: पहले 400 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 200 यूनिट पर 50% छूट मिलती थी, लेकिन अब नियम बदलकर 100 यूनिट से बढ़ाकर 200 यूनिट कर दिया गया है.
close