दिल्ली में CM साय की नितिन नवीन से मुलाकात: संगठन की मजबूती, सरकार के समन्वय और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।

बैठक के दौरान भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क अभियानों को गति देने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर भी मंथन हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के बेहतर तालमेल से विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा जनता के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब भाजपा देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री साय और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com