ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड… भोगपुरम में एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (1 अगस्त)को आंध्र प्रदेश को बड़ी सौगात दी. उन्होंने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में 5,000 करोड़ रुपए की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने 17900 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस मौके पर उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे. यह आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है.

इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. अपने संबोधन की शुरूआत पीएम ने भारत मां की जयकारे के साथ की. पीएम ने कहा कि अल्लूरी सीताराम राजू जी ने जिस धरती पर आदिवासी हितों के लिए अपना जीवन समर्पित किया, आज उसी धरती पर आंध्र प्रदेश के एक नए एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है. उन्होंने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के लिए बेहद अहम है. उन्होंने कहा कि ये आंध्र के युवाओं के बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड है.

पहले एक ही परिवार के नाम पर होते थेनाम’

पीएम ने कहा, पहले जब हवाई अड्डे बनते थे, तो उनके नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे. हमने इस परंपरा को बदला. उन्होंने कहा कि हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम वाल्मीकि के नाम से जोड़ा. वहीं पंजाब में संत रविदास जी के नाम से एयरपोर्ट का नाम जोड़ा. उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने ये निर्णय किया है कि इस नए एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर होगा. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में देश में लगातार विकास हो रहा है.

उन्होंने कहा, आज यहां करीब 18 हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. हवाई अड्डे के साथ साथ ये परियोजनाएं आंध्र प्रदेश के सड़क संपर्क से भी जुड़ी हैं. इनमें उर्जा सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं. ये विकास कार्य इस बात के प्रतीक हैं कि आंध्र किस गति से आगे बढ़ रहा है.

आंध्र प्रदेश के युवाओं ने पुरी दुनिया में अपना डंका बजाया’

पीएम ने कहा कि आज एविएशन, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रोजेक्ट राज्य के विकास में योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश के युवाओं ने पुरी दुनिया में अपना डंका बजाया है. उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन नया इतिहास, नए रिकॉर्ड इसे रचने का भी है. उन्होंने आज एक तरफ विकास के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. तो दूसरी तरफढिमसा नृत्स का सांस्कृति रिकॉर्ड भी रचा गया है. ये चंद्रबाबू की विशेषता है कि उन्होंने दो क्षितिजों को छुआ है.

करीब 5,640 करोड़ रुपए की लागत से हुआ तैयार

यह हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अब राज्यों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी. यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट लगभग 5,640 करोड़ रुपए की लागत से पीपीपी (PPP) मॉडल के तहत तैयार किया गया है. इस हवाई अड्डे की परिकल्पना औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, निर्यात, कौशल विकास आदि को बढ़ावा देने वाले प्रमुख केंद्र के रूप में की गई है.

यह हवाई अड्डा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग (BIM), एयरसाइड 4.0 तकनीक, एयरपोर्ट प्रेडिक्टिव ऑपरेशन्स सेंटर (APOC), बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग और स्वचालित सामान प्रबंधन (ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग) जैसी उन्नत तकनीकों से लैस है.

60 लाख यात्रियों की क्षमता

पहले चरण में इस हवाई अड्डे को प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुरूप तैयार किया गया है, जबकि मास्टर प्लान के तहत भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर प्रतिवर्ष चार करोड़ यात्रियों तक पहुंचाने की योजना है. भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आंध्र प्रदेश का 7वां एयरपोर्ट है. यहां से 17 अगस्त को फ्लाइट ऑपरेशन्स की शुरुआत होगी.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com