झारग्राम में सीएम साय का रोड शो, बंगाल चुनाव में BJP के लिए झोंकी ताकत, आज रात रायपुर वापसी

रायपुर। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल होते हुए बंगाल पहुंच चुके हैं।

शनिवार 4 अप्रैल को झारग्राम में सीएम साय ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो किया। इसके साथ ही वे बिनपुर, गोपीवल्लभपुर और नयाग्राम विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन रैलियों में भी शामिल हुए और उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया।

सीएम साय शुक्रवार रात कोलकाता पहुंचे थे। दिनभर चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे शनिवार रात करीब 8 बजे वापस रायपुर लौटने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि वे चार भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले में शामिल होने और उनके समर्थन में जनसभाएं करने बंगाल गए हैं। इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।

कोलकाता रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने भरोसा जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में एनडीए को जीत मिलेगी और सरकार बनेगी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com