रायपुर में 6 महीने से फरार कंपनी मैनेजर गिरफ्तार:कंपनी के 15 लाख खुद के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए; धोखाधड़ी मामले में शिकायत

रायपुर में 6 महीने से फरार एक धोखाधड़ी मामले में कंपनी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी कंपनी का सामान बेचकर करीब 15 लाख रुपए खुद के खाते में ट्रांसफर कर लिया। कंपनी ने जब ऑडिट करवाया तो उसे इस बात की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मैनेजर को जेल भेज दिया हैं।

जानकारी के अनुसार, शिवम भूटानी ने 17 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कंपनी के रायपुर उरकुरा ब्रांच में पदस्थ संदीप कश्यप ग्राहकों से पेमेंट लेकर उसे कंपनी खाते में जमा न कर अपने व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर कर लेता था।

उसने बिना बिल जारी किए कंपनी का माल बेचकर रकम हड़प ली और फरार हो गया। मामले में थाना खमतराई में अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयासरत थी।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा

कैलाश नगर बीरगांव क्षेत्र में आरोपी की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया हैं।

गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार कश्यप, (40 वर्ष), उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। हाल ही में वह रायपुर के उरकुरा में रह रहा था।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com