मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश’… E20 पोस्ट पर भड़के गडकरी, बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि E20 इथेनॉल वाले पेट्रोल की नीति को लेकर उनके खिलाफ झूठे पोस्ट और डीपफेक वीडियो फैलाए जा रहे हैं, जिससे उनकी बदनामी हो रही है. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, गडकरी ने मेटा, एक्स (ट्विटर), गूगल और अन्य कंपनियों के खिलाफ सिविल केस करने की अनुमति मांगी है. कोर्ट ने उनकी ये मांग मंजूर कर ली है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर कुछ कंटेंट उन्हें और उनके परिवार को E20 प्रॉफिट से जोड़ रहा है, जबकि पॉलिसी पेट्रोलियम मिनिस्ट्री चला रही है. उनकी याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में झूठा दावा किया जा रहा है कि वह इस प्रोग्राम के लिए जिम्मेदार थे. साथ इससे उन्हें और उनके परिवार को इसके पैसे के फायदे हुए हैं. इन दावों से उनकी रेप्युटेशन को गंभीर और ऐसी चोट पहुंची है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.

AI से मैनिपुलेटेड ऑडियो विजुअल्स का इस्तेमाल किया

याचिका में कहा गया है, “ये आरोप झूठे, गलत इरादे वाले और बहुत ज़्यादा बदनाम करने वाले हैं, जिनमें जरा भी सच्चाई नहीं है.” उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि बिना सहमति के AI से मैनिपुलेटेड ऑडियो-विजुअल का इस्तेमाल किया गया है जो उनके चेहरे और आवाज की नकल करते हैं.

E20 विवाद और गडकरी का बचाव

ये डेवलपमेंट E20 पॉलिसी की आलोचना के बीच हुआ है, जिसमें फ्यूल इंपोर्ट को रोकने और गाड़ियों से होने वाले एमिशन को कम करने के लिए पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का प्रोविजन है. हालांकि, कई गाड़ी मालिकों ने इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है. खासकर 2023 से पहले बने गाड़ी मॉडल में.

हालांकि, गडकरी ने हमेशा इथेनॉल-ब्लेंडिंग प्रोग्राम का सपोर्ट किया है. इस महीने की शुरुआत में उन्होंने क्रिटिक्स को एक बड़ा चैलेंज भी दिया था, जिसमें उनसे एक भी ऐसी कार का नाम बताने को कहा था जिसे फ्यूल की वजह से दिक्कत हुई हो. उन्होंने कहा था, E20 पेट्रोल की वजह से किसी भी कार में दिक्कत आने का कोई मामला नहीं है. क्या देश में कोई ऐसी कार है जिसे E20 पेट्रोल के इस्तेमाल की वजह से दिक्कत हुई हो? बस एक का नाम बताइए.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com