ईशा सिंह की बंदूक से निकली गोली ने भारत को दिलाया गोल्ड, मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज

चीन में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप के महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत ने डबल पोडियम फीनिश किया है. भारत ने इस इवेंट में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीता है

ईशा सिंह ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट के फाइनल में 50 में से 40 स्कोर कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया. प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल चीन की यूयू झांग के नाम रहा, जिन्होंने 50 में से 37 अंक बटोरे. वहीं डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना साधा.
मनु भाकर ने 5वें स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था. उन्होंने 586 अंक स्कोर किए. वहीं 585 पॉइंट के साथ ईशा सिंह क्वालिफिकेशन राउंड में 7वें नंबर पर रही थीं

ईशा सिंह पिछले दो साल से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसी साल की शुरुआत में उन्होंने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी सेट किया था और अब ये गोल्ड मेडल. ईशा सिंह की इस सफलता के बाद ओलंपिक 2028 को लेकर उनसे उम्मीदें बंधती दिख रही हैं.

चीन का हांगझाऊ में चल रहे ISSF World Cup की मेडल टैली में भारत अब दूसरे स्थान पर आ गया है. उसके अब 6 गोल्ड हो गए हैं. भारत को मेडल टैली में दूसरे नंबर तक लाने में ईशा सिंह का बड़ा रोल है, जिन्होंने उसके जीते 14 मेडल में से 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज समेत 4 मेडल अपनी बंदूक से जिताए हैं

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com