मुख्यमंत्री बिजली समाधान योजना पर साइबर ठगों का जाल , अलर्ट जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना ने शुरूआत के दो दिनों में ही प्रदेशभर में भारी प्रतिक्रिया पाई है। योजना का उद्देश्य पुराने बिजली बिल विवादों में उपभोक्ताओं को राहत देना है।

हालांकि, इस योजना की लोकप्रियता को देखकर साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी (CSPDCL) के एमडी भीम सिंह ने सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान वॉट्सएप संदेश, ईमेल या एसएमएस पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न किया जाए, क्योंकि CSPDCL अपनी योजनाओं के लिए कभी भी ऐसे संदेश नहीं भेजती।

पावर कंपनी ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण और भुगतान केवल मोर बिजली एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी केंद्र या नजदीकी विद्युत कार्यालय के माध्यम से ही किया जा सकता है। किसी भी मैदानी कर्मचारी को नकद भुगतान न करें। भुगतान संदेश केवल CSPDCL-S सेंडर ID से ही भेजे जाते हैं।

योजना या विद्युत सेवा से संबंधित जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी CSPDCL कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

CSPDCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से ही योजना का लाभ लें।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com