बीकानेर हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा: घायल बच्ची ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार (15 जून) को कार-डंपर हादसे में घायल बच्ची ने भी मंगलवार (16 जून) सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

हादसा होटल नजद सिजराल के पास नेशनल हाईवे-11 पर दोपहर करीब 1:35 बजे हुआ था। एक्सीडेंट में कार के परखच्चे उड़ गए। कार ड्राइव कर रहे रिटायर्ड अकाउंटेंट ओमप्रकाश (60) का शव स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया था। पत्नी और बेटी सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब ओमप्रकाश के परिवार में एक बेटा और बहू बचे हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com