धमतरी: लिफ्ट मांगने के बहाने लूट की वारदात को दिया अंजाम, आरोपी अब सलाखों के पीछे

धमतरी: धमतरी जिले में लिफ्ट मांगने के बहाने एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. आरोपियों से लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,लूटा गया मोबाइल एवं बैग सहित सामान जब्त कर प्रार्थी से आरोपियों की शिनाख्ती कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी कमलकिशोर बेलर ग्राम से अपने घर धमतरी लौट रहा था. रास्ते में नहर नाका के पास शराब दुकान से शराब लेकर लौटते समय शाम 05:00 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने लिफ्ट मांगते हुए उसे रोक लिया. प्रार्थी द्वारा मोटरसाइकिल रोकने पर दोनों व्यक्ति उसके वाहन में पीछे बैठ गए और गंगाअमली नहर किनारे झाड़ियों के पास रुकवाकर प्रार्थी से पैसे की मांग करने लगे.

पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मारपीट कर 40 रुपये नगद, एक कॉलेज बैग (मूल्य 500/- रूपये), Realme Narzo 50 मोबाइल (7,000/-रूपये), तथा मोटरसाइकिल Hero Deluxe (20,000/- रूपये) लूटकर कोलियारी की ओर भाग गए.

उक्त घटना पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई. विवेचना के दौरान  मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर लगातार आरोपियों की पतासाजी की गई। जिसमे दो आरोपी राहुल बारले पिता गब्बर बारले उम्र 21 वर्ष एवं कमलेश खुटेल उर्फ भुरू पिता महेश्वर खुटेल उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी जालमपुर सतनामी बस्ती, धमतरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया.

आरोपी ने बताया कि उन्होंने लूटे गए मोबाइल फोन को साथी के पास, बेग को कमलेश के पास एवं मोटरसाइकिल को राहुल बारले के पास रखा था।आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने  हीरो डिलक्स मोटरसाइकिल (CG-05-AH-9684) आरोपी राहुल बारले से, कॉलेज बैग, जिसमें जमीन नापने का टेप, कंपनी के दस्तावेज एवं आईडी कार्ड आरोपी कमलेश खुटेल से बरामद किया. पूरे प्रकरण में आरोपियों का अपराध करना प्रमाणित पाए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com