धमतरी: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ किसान, सोसायटी में हाइड्रोलिक ट्राली से धान खाली करते हुआ हादसा

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक किसान हाइड्रोलिक ट्राली से धान खाली करते समय हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ, जब वह सुबह सोसायटी में धान बेचने पहुंचे थे. ट्रैक्टर ट्राली में करंट प्रवाह होने से किसान को तड़पता देख मौके पर उपस्थित लोगों ने किसान को करंट से अलग कर अस्पताल दाखिल कराया, जहां उनका उपचार जारी है.

मिली जानकारी अनुसार, बुधवार को कुरुद ब्लाक के ग्राम सिवनीकला सोसायटी में ग्राम गोबरा के किसान भोजराम साहू अपनी उपज बेचने पहुंचे थे. तब धान खाली करते समय हाइड्रोलिक ट्रॉली 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई. किसान धान को हाइड्रोलिक ट्रॉली से जरिये नीचे गिरा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार से ट्रॉली का संपर्क हो गया. इसके चलते पूरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया और किसान करंट में चिपक गया.

35 प्रतिशत शरीर करंट से झुलस गया 

आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझ-बूझ का परिचय देते हुए लकड़ी के बास से तार को ऊपर उठाया, तब जाकर किसान को करंट से अलग किया जा सका. गंभीर रूप से झुलसे किसान को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसान का लगभग 35% शरीर जल चुका है. किसान की गंभीर हालात को देखते हुए मसीही अस्पताल धमतरी रिफर किया गया है जहां उनका ईलाज जारी है.

सुरक्षा मानकों को लेकर उठे सवाल 

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोसायटी परिसर में हाल ही में लगभग 3 फीट ऊँचाई तक मुरुम डाला गया है, जिसके कारण हाइड्रोलिक ट्रॉली की ऊँचाई बढ़ गई और वह सीधे ऊपर गुजर रहे 11 केवी तार से टकरा गई. इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने सोसायटी प्रबंधक एवं सोसायटी अध्यक्ष के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है. ग्रामीणों ने मांग की है कि सोसायटी में सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएँ दोबारा न हों.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com