‘पहले बस्तर नक्सलियों के डर से सहमा था, अब यहां की संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा…अमित शाह

जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पंडुम के समापन पर जगदलपुर पहुंचे.यहां उन्होंने तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन किया. अमित शाह के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों के द्वारा “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी. इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर जनजातीय समाज के जीवन में उपयोग होने वाले उत्पादों, हस्तशिल्प और कलाओं की जानकारी ली.

अमित शाह ने बस्तर पंडुम में सभा को संबोधित करते हुए कहा पहले बस्तर नक्सलियों के डर से सहमा था, अब यहां संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने आगे कहा हमारी लड़ाई किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ है जो विकास में बाधा हैं.जो लोग सड़कों में, खेतों में, पगडंडियों में आईईडी लगाते हैं वो जरा भी नहीं सोचते कि उनका ही आदिवासी भाई का पांव उस पर पड़ेगा, वो हमेशा के लिए दिव्यांग हो जाएगा. उनको मालूम नहीं है कि कोई निर्दोष बच्ची बम से उड़ जाएगी. कहां से इतनी निर्दयता लेकर आए हैं.

मैं आज फिर से एक बार कहना चाहता हूं. पहले भी कई बार मैं कह चुका हूं.अभी भी जो बचे कुछे लोग हैं वो हथियार डाल दें. सरकार आपकी सभी प्रकार की चिंता करेगी. सम्मान के साथ आपका ध्यान रखा जाएगा. मैंने छत्तीसगढ़ के पुनर्वासन पैकेज को ध्यान से देखा है मैं मुख्यमंत्री जी और उपमुख्यमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं कि इतना आकर्षक पुनर्वासन पैकेज कभी नहीं देखा.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com