उत्तराखंड में भूकंप के झटके : बागेश्वर में 3.7 तीव्रता के झटके, कोई नुकसान नहीं

बागेश्वर। बागेश्वर जिला में रविवार सुबह हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई।

भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। झटके इतने हल्के थे कि अधिकांश लोगों को इसका अहसास तक नहीं हुआ।

जिले के प्रमुख क्षेत्रों जैसे गरुड़, कपकोट और कांडा में स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। कहीं से भी किसी तरह के नुकसान या अफरा-तफरी की कोई खबर नहीं मिली।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने तुरंत सक्रिय होकर सभी संवेदनशील क्षेत्रों से जानकारी जुटाई। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप बेहद हल्का था और इससे किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com