ED की झारखंड और बंगाल में बड़ी कार्रवाई: कोयला माफिया से जुड़े 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

दिल्ली। ईडी के रांची क्षेत्रीय कार्यालय ने झारखंड में 18 स्थानों पर छापामारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान कोयला चोरी और तस्करी के मामलों से जुड़ी है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एलबी सिंह और अमर मंडल के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन मामलों में कोयले की चोरी और बड़ी हेराफेरी शामिल है, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी में नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्णा मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े परिसरों को भी शामिल किया गया है। यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से जारी है।

बंगाल में 24 जगहों पर छापेमारी
इसके अलावा, ईडी का पश्चिम बंगाल में 24 परिसरों में तलाशी अभियान चला रहा है। यह अभियान दुर्गापुर, पुरुलिया, हुगली और कोलकाता जिलों में अवैध कोयला खनन, अवैध कोयला परिवहन और कोयला भंडारण से जुड़े मामलों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफियाओं के खिलाफ यह संयुक्त कार्रवाई 40 से अधिक परिसरों पर की जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com