मानसून की राह देख रहे किसान, अच्छी बारिश का इंतजार बढ़ा

बस्तर। बस्तर में मानसून की दस्तक में हो रही देरी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। प्रदेश में मानसून आमतौर पर बस्तर के रास्ते प्रवेश करता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी है। हालांकि प्री-मानसून की बारिश रोज़ कहीं न कहीं हो रही है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने से किसानों की उम्मीद भी बढ़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में मानसून बस्तर पहुंच सकता है। 23 जून के आसपास अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। सिंचाई के सीमित साधनों के कारण जिले के अधिकांश किसान बारिश पर ही निर्भर हैं। कई किसानों ने पहले ही धान की बोनी कर दी थी। लेकिन हल्की बारिश के बाद तेज धूप पड़ने से कई जगह बीज खराब हो गए। कई खेतों में धान का अंकुरण भी अपेक्षा से कम हुआ है। अब किसान दोबारा बोनी के लिए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मानसून समय पर पहुंचा तो खेती की रफ्तार तेज होने की उम्मीद है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com