OPS, नियमितिकरण, भर्ती के लिए महासंघ ने खोला मोर्चा

OPS/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ – महासंघ द्वारा दस सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया गया है। उक्त मांगों को पूरा कराने के लिए कई बार कंपनी से मांग किया गया। इसके बाद भी कुछ नहीं हो रहा है।
इसलिए महासंघ ने कर्मचारी की मांगों निराकरण करने के लिए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें राजधानी में प्रदर्शन भी किया जाएगा। महासंघ की मांगों में राज्य सरकार की तरह पॉवर कंपनी में भी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की बात कहीं जा रही है। इसके बाद भी उसमें निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
साथ ही संविदा कर्मियों को पूर्व की भांति तत्काल नियमित करने, तकनीकी कर्मचारियों को भी 3 प्रतिशत तकनीकी भत्ता प्रदान करने, बिजली कर्मचारियों को प्रधानमंत्री सूर्यघर – मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पेनल लगाने हेतु केन्द्र व राज्य सरकार से मिलने वाली सब्सिडी अतिरिक्त राशि को पॉवर कंपनी के द्वारा भुगतान किया करने की मांग की जा रही है।
साथ ही कर्मचारियों के घरों में प्लांट लगाने के पहले पॉवर कंपनी के समस्त कार्यालयों और उपकेन्द्रों में रुफटॉप सोलर पेनल स्थापित करने की मांग की जा रही है।
इसके अलावा पॉवर कंपनी में सुनिश्चित कैरियर प्लानिंग योजना-चतुर्थ उच्चतर वेतनमान लागू करने, अधिकारी, कर्मचारियों को तीन के स्थान पर छः स्टेगनेशन एलाउंस प्रदान करने, आईटीआई योग्यताधारी कर्मचारियों को टीए टू बनाने, कर्मचारियों के सभी पदों का रिस्ट्रक्चरिंग कर रिक्त पदों पर भर्ती करने के साथ कंपनी में कार्यरत उच्च योग्यताधारी कर्मचारियों के लिए विभागीय भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की जा रही है।











