वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले—कांग्रेस और गांधी परिवार की राजनीति खतरे में, संविधान नहीं; टीएस सिंहदेव का पलटवार—‘इतना दंभ देशहित के लिए ठीक नहीं’

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बिहार चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब “डूबती नाव” की तरह हो गई है और उसकी राजनीति खतरे में है, न कि संविधान। ओपी चौधरी के मुताबिक, गांधी परिवार अपनी घटती राजनीतिक पकड़ को बचाने के लिए “संविधान बचाओ” जैसे नारों की आड़ ले रहा है।
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राजनीति के लिए फिट नहीं हैं और जनता ने बिहार में यूपीए को जो आशीर्वाद दिया है, वह देश में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का परिणाम है।

ओपी चौधरी के इस बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी भी निचले स्तर की राजनीति नहीं करते और जो मुद्दे वे उठाते हैं, समय के साथ सही साबित होते हैं। सिंहदेव ने भाजपा के घमंड पर भी चोट की और कहा कि भाजपा भूल जाती है कि कभी लोकसभा में उनकी स्थिति सिर्फ दो सीटों तक सिमट गई थी।

सिंहदेव के अनुसार, किसी भी राजनीतिक दल को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और इतना दंभ देशहित में नहीं है। राहुल गांधी हमेशा देशहित और आम जनता के मुद्दों को उठाते हैं और आने वाले समय में उनकी भूमिका और सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि आजादी के आंदोलन में आदिवासी समाज का योगदान अविस्मरणीय है। जनजातीय गौरव दिवस के तहत आदिवासी समुदाय के इतिहास और गौरव को याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com