बालोद में जिला सहकारी बैंक में लगी आग, बंदरों की उछल-कूद से शॉर्ट सर्किट की आशंका

बालोद। बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक स्थित ओटेबंद गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना से बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने से बैंक में मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर पूरी तरह खाक हो गए। हालांकि, बैंक कर्मचारियों ने समय रहते नकदी को सुरक्षित बचा लिया, जिससे बड़ा आर्थिक नुकसान टल गया।
जानकारी के अनुसार, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई, जिससे आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी शाखा इसकी चपेट में आ गई।
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

गुंडरदेही पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
फिलहाल बैंक में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और सेवाएं बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com