तालाब में चार छात्र डूबे, एक की मौत, दूसरा लापता:बिलासपुर में दो को ग्रामीणों ने बचाया, छुट्टी के दिन नहाने गए थे, तलाश जारी

बिलासपुर शहर में तालाब में नहाने गए चार छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों ने दो बच्चों को बचा लिया, लेकिन दो बच्चे डूब गए। रेस्क्यू में एक बच्चे का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश अभी भी चल रही है। यह हादसा तोरवा थाना क्षेत्र में हुआ

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के लाल खदान इलाके में लालखदान स्कूल के चार छात्र रविवार को छुट्टी के चलते शाम करीब 4 बजे तालाब में नहाने गए। नहाने के दौरान बच्चों को तालाब की गहराई का अंदाज़ा नहीं था और नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए।

आवाज सुनकर ग्रामीणों ने दो छात्रों को बचाया

गहराई में जाते ही बच्चे घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और तालाब में कूदकर दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए।

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दे दी गई।

एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

सूचना मिलते ही बिलासपुर के तहसीलदार प्रकाश साहू तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। बच्चों को ढूंढने के लिए तहसीलदार ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया।

ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ की टीम तालाब में उतरी और गहरे पानी में लापता दोनों छात्रों की तलाश शुरू की

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com