सिस्टम की लाचारी, ठेकेदार की लापरवाही! निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक और मासूम की मौत

नगर के कोपाबेड़ा जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान निर्माणाधीन नाले में ठेकेदार की लापरवाही ने एक बार फिर मासूम की जान ले ली। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नहरपारा निवासी चांदनी नाग (6 वर्ष), पिता मानसिंह नाग घर से लगे निर्माणाधीन नाले के पानी में फिसलकर गिर गई। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बच्ची के शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसी निर्माण कार्य के दौरान पहले भी एक बच्चे की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने न तो बैरिकेडिंग की और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था की।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद ठेकेदार की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com