अरे वाह! 70000 की छूट के साथ मिल रही ₹6 लाख से कम की ये कार; मौका जुलाई तक वैलिड

हुंडई जुलाई, 2025 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इनमें कंपनी की पॉपुलर हैचबैक हुंडई ग्रैंड i10 Nios भी शामिल है। बता दें कि इस दौरान ग्रैंड i10 Nios खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं हुंडई ग्रैंड i10 Nios के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

इतनी है कार की कीमत

हुंडई ग्रैंड i10 Nios में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, यूएसबी टाइप-C चार्जर और एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में 6-एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा भी मौजूद है। भारतीय मार्केट में हुंडई ग्रैंड i10 Nios की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.98 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 8.62 लाख रुपये तक जाती है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो हुंडई ग्रैंड i10 Nios में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 113.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, हुंडई ग्रैंड i10 Nios में ग्राहकों को सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है|

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो हुंडई ग्रैंड i10 Nios में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 83bhp की अधिकतम पावर और 113.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा, हुंडई ग्रैंड i10 Nios में ग्राहकों को सीएनजी का भी ऑप्शन मिलता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।