HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने युवती से किया रेप:चाय पिलाने के बहाने क्वार्टर पर ले गया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

सीकर जिले में एक 27 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने अपने क्वार्टर पर ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती ने जब विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित ने सोमवार दोपहर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाने में 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि उसकी रेलवे कर्मचारी से पहचान थी। जून महीने में रेलवे कर्मचारी उसे मिलने और चाय पिलाने के बहाने अपने क्वार्टर पर लेकर गया था।
डरा-धमकाकर दुष्कर्म
क्वार्टर पर ले जाने के बाद कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। युवती ने जब विरोध किया तो रेलवे कर्मचारी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसे डरा-धमकाकर रेप किया।
युवती को बाद में पता चला कि आरोपी रेलवे कर्मचारी HIV से पीड़ित है। इसके बाद युवती ने अपनी HIV जांच करवाई। हालांकि युवती की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।










