मेकाहारा में 2 हजार में MRI, 1 हजार में CT-स्कैन:डीन को CGMSC से NOC की जरूरत नहीं; 200 छात्रों के हॉस्टल-भवन को भी मंजूरी

रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और DKS अस्पताल की स्वशासी समिति की सामान्य सभा की बैठक हुई। 17 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा देने और अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में ओपीडी के APL मरीजों के लिए नई जांच दरें तय की गई है। जिसके मुताबिक, MRI के लिए 2 हजार और CT स्कैन 1 हजार। वहीं BPL मरीजों और 60+ उम्र के लोगों के लिए OPD जांच पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज के 200 छात्रों के हॉस्टल भवन को भी मंजूरी मिल गई है।

सामान और संसाधन जुटाने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी मरीज को स्वास्थ्य सुविधा देने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने कई तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

  • आवश्यक उपकरण, रि-एजेंट, केमिकल और कंज्यूमेबल्स की तुरंत खरीदी की जाएगी।
  • CGMSC से NOC मिलने की प्रतीक्षा के दौरान भी डीन को आवश्यक सामग्री खरीदने की वित्तीय शक्ति प्रदान।
  • स्वशासी निधि (ऑटोनॉमस फंड) का उपयोग करके जरूरी सामान और संसाधन जुटाने के निर्देश।

बैठक में लिए गए दूसरे बड़े फैसले

1. तीन महीने में PET-CT और गामा-कैमरा सुविधा शुरू होगी

स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि PET-CT स्कैन और गामा कैमरा सुविधा 3 महीने के भीतर शुरू की जाए। इससे गंभीर व कैंसर मरीजों की जांच में बड़ी राहत मिलेगी।

2. इंप्रेशन मनी 10 हजार से बढ़ाकर 1 लाख

विभागों को सामग्री की आपूर्ति के लिए दी जाने वाली इंप्रेशन राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹1,00,000 कर दी गई। अब विभाग छोटे-मोटे सामान और सामग्री आसानी से खरीद सकेंगे।

3. हॉस्टल शुल्क में बड़ी राहत

DKS अस्पताल के MCH हॉस्टल फीस ₹5000 से घटाकर ₹2500 कर दी गई। साथ ही मेडिकल कॉलेज के 200 छात्रों के हॉस्टल भवन को मंजूरी मिली-यह जल्द शुरू होगा।

4. CT Scan और MRI दरें कम की गईं

ओपीडी के APL मरीजों के लिए नई जांच दरें तय की गई है। जिसके मुताबिक, MRI के लिए 2 हजार और CT स्कैन 1 हजार। वहीं BPL मरीजों और 60+ उम्र के लोगों के लिए OPD जांच पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

close