समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए युवक की हत्या, मचा बवाल!

समस्तीपुर: बिहार समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना अंतर्गत बसहिभिंडी स्थित दर्जीनिया पुल के पास बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए समस्तीपुर पुलिस को खुली चुनौती पेस करते हुए युवक की निर्मम हत्या कर दिया है.
बताते चलें कि इस फायरिंग की घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही हो गई मौत. वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक के शव लेकर NH 28 मुख्य सड़क मार्ग को किया जाम. जबकि इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक फायरिंग की गई गोली के धोखे बरामद किए. उक्त बाइक सवार मृतक युवक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव निवासी पलटन सहनी के 32 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई हैं.
वही इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई , इस बड़ी घटना के कारणों का फिलहाल कुछ भी पता नहीं चल सका है. इस दिल दहलाने वाले घटना के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की जांच कर हत्यारे के गिरफ्तारी एवं बढ़ते हत्या-अपराध पर रोक लगाने की मांग समस्तीपुर पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह एवं अन्य वरीय अधिकारियों से किए है.










