Commonwealth Games 2026 में भारत का पहला मेडल पक्का, जानिए कैसे?

Glasgow Commonwealth Games 2026 की ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही भारत का पहला मेडल पक्का हो चुका है. भारत की स्टार महिला बॉक्सर और ओलंपिक मेडलिस्ट रहीं, लवलीना बोरगोहेन ने ये मेडल पक्का किया है. अपनी वेट कैटेगरी में बाय मिलने के बाद लवलीना बोरगोहेन को सीधे CWG 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री मिली है. उनके सेमीफाइनल में पहुंचने से फिलहाल भारत का ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो चुका है. मतलब, मुक्केबाजी की रिंग में उतरने से पहले ही उनके पोडियम पर खड़े होने का इंतजाम हो चुका है.

लवलीना का मेडल पक्का, 31 जुलाई को सेमीफाइनल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में लवलीना बोरगोहेन अपना सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को खेलेंगी, जिसे जीतकर वो गोल्ड मेडल मैच के लिए कदम बढ़ाना चाहेंगी. लवलीना का मेडल पक्का होने की खबर बाकी भारतीय एथलीट के जोश को बढ़ाने वाली है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल अपने अभियान की शुरुआत 24 जुलाई को लॉन बाउल्स इवेंट से करने वाला है. लॉन बाउल्स के इवेंट ओपनिंग सेरेमनी से पहले होंगे.

इन खेलों के नहीं होने से कम हो सकते हैं भारत के मेडल

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इस बार हॉकी, बडैमिंटन, रेसलिंग, क्रिकेट समेत उन 6 खेलों को जगह नहीं मिली है, जिसमें भारत ने पिछली बार 31 मेडल जीते थे. इस बार सिर्फ 10 खेलों का आयोजन ही कॉमनवेल्थ गेम्स में हो रहा है, जिसके चलते भारत की मेडल टैली पर असर देखने को मिल सकता है.

इन खेलों में दिखेगा भारतीय खिलाड़ियो का जलवा

ग्लासगो CWG 2026 में भारतीय दल 10 में से 8 खेलों में शिरकत कर रहा है, जिसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, जूडो, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक, ट्रैक साइकलिंग, लॉन बाउल्स और स्विमिंग है. एथलेटिक्स का आयोजन 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच होगा, जहां नीरज चोपड़ा पर दुनिया भर की निगाहें होंगी. नीरज ने 2018 गोल्डकोस्ट CWG में गोल्ड मेडल जीता था. वहीं इंजरी के चलते 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में वो नहीं दिखे थे.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com