जगदलपुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 गिरफ्तार

जगदलपुर। जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गोयल धर्मशाला में रुके हुए हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास और देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, तथा सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप शामिल हैं।जांच में सामने आया है कि सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लाकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे, जिसके बाद यह खेप अलग-अलग राज्यों में भेजी जाती थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com