भोपाल की ‘जिहादी बहनें’… अमरीन ने हिंदू युवतियों के फोटो-वीडियो रिकॉर्ड किए, ब्लैकमेल कर सेक्स स्लेव बनाया

भोपाल। हमदर्द बनकर हिंदू युवतियों का दुष्कर्म, मतांतरण और फिर देह व्यापार में धकेलने वाली जिहादी बहनों के कारनामों को लेकर हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पीड़िताओं ने कोर्ट में बयान देते हुए पूरे गिरोह का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख दिया है, जिसके बाद साफ हो गया है कि अमरीन और आफरीन हिंदू युवतियों को सिर्फ इस्लाम अपनाने के लिए ही प्रताड़ित नहीं करती थीं, बल्कि हर तरह से उनका अधिक से अधिक शोषण करती थीं।
यहां तक कि युवतियों को देह व्यापार में धकेलने के बाद अमरीन उनके धंधे के रुपये तक खा जाती थी। अमरीन हमदर्द बनकर हिंदू युवतियों का भरोसा जीतती थी। वह युवतियों के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो रिकार्ड करती और फिर उसी के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे देह व्यापार करवाती। अमरीन अलग-अलग समय युवतियों को अपने घर में बुलाती और उन्हें क्लाइंट्स को परोसती, उनसे जो रुपये मिलते उसे अपने पास ही रख लेती। वहीं जब पीड़िताओं को अत्यावश्यक काम होता, तभी या तो खुद ऑनलाइन पेमेंट करती या जरूरत के रुपये देकर ही काम चलाती।
बुर्का जब्त और आरोपितों की रिमांड, अहमदाबाद तक पहुंची जांच की आंच
हिंदू युवतियों को जबरन पहनाने वाला बुर्का भी पुलिस ने जब्त किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मुख्यालय की डीएसबी शाखा में पदस्थ एडिशनल एसपी महावीर सिंह मुजाल्दे भी बुधवार को बागसेवनिया थाने रिपोर्ट लेने के लिए पहुंचे। उधर पुलिस ने रिमांड पर चल रहे दोनों आरोपित अमरीन और चंदन को कोर्ट में पेश कर चार दिन की रिमांड और ली है। पुलिस ने अमरीन के सागर रायल विला स्थित किराये के मकान में भी तलाशी ली, वहां से अमरीन का एक बुर्का जब्त किया है, जिसे वह अन्य युवतियों को पहनने के लिए देती थी। मामले में गिरफ्तार अमरीन की छोटी बहन आफरीन पहले से जेल में बंद है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम अहमदाबाद में है।
रसूख की धमकी देकर पीड़िताओं का किया गया मुंह बंद
पीड़िताओं को पहले से दी थी चेतावनी- पुलिस-नेता सब हमारे, कहीं सुनवाई न होगी। बागसेवनिया में शिकायत करने वाली पीड़िता ने अमरीन और आफरीन के गिरोह को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि अमरीन के संपर्क में रहने वालीं युवतियां गरीब और जरूरतमंद हिंदू युवती-महिलाओं को उस तक पहुंचाती हैं। अमरीन उसकी बेटी के केयरटेकर के रूप में दस हजार की नौकरी देती है। बस इसके बाद शुरू होता है लव-जिहाद, दुष्कर्म, धर्मांतरण और देह व्यापार का गंदा खेल। अमरीन युवतियों को घुमाती-फिराती, उनकी बहन बनकर हर तरह की मदद करती, फिर किसी पार्टी में ड्रग्स दिलवाकर उनका दुष्कर्म या तो अपने भाई या प्रेमी से करवाती और फिर फोटो या वीडियो रिकार्ड कर बाद में धमकाती। वहीं ब्लैकमेलिंग से पहले ही अमरीन युवतियों को साफ-साफ चेतावनी देती थी कि यदि वे पुलिस के पास गईं तोकोई सुनवाई नहीं होगी, क्योंकि उसकी पहुंच पुलिस से लेकर बड़े-बड़े नेता-मंत्रियों तक है।
आधा दर्जन से अधिक युवतियों के शोषण की आशंका
अमरीन मोबाइल से चलाती थी देह व्यापार का नेटवर्क, क्राइम ब्रांच कर रही जांच। पीड़िता का यह भी आरोप है कि अमरीन के घर में उसके जाने से पहले काम करने वाली दो अन्य युवतियों को कम से कम वह जानती है और उन्हें भी ऐसा ही प्रताड़ित किया गया था। वहीं उसके नौकरी छोड़ने के बाद भी दो अन्य युवतियों को देह व्यापार के धंधे में धकेलने का आरोप भी अमरीन व आफरीन पर है। पीड़िता ने बताया कि अमरीन घर में देह व्यापार का अड्डा चलाती थी, जिसके लिए उसके पास आधा दर्जन से ज्यादा युवती-महिलाएं थीं। इसके अलावा वह एक लाल रंग के फोन से कई क्लाइंटों से बातें करती थी।इस काम के लिए भी उसके पास कई सारी युवतियां थीं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमरीन का मोबाइल क्राइम ब्रांच में जांच के लिए दिया गया है। उसकी जानकारी मिलने के बाद देह व्यापार को लेकर भी जांच की जाएगी।

close