ग्वालियर-इटावा हाईवे स्थित बरेठा टोल प्लाजा में भिंड के युवक ने की थी फायरिंग, उप्र के गाजीपुर के छात्र समेत दो गिरफ्तार

ग्वालियर। ग्वालियर-इटावा हाईवे स्थित बरेठा टोल प्लाजा पर सोमवार शाम करीब 5.05 बजे गोली चलाकर पुलिस को खुली चुनौती देने वाले दो आरोपित पकड़ लिए गए। गोली चलाने वाला युवक मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला है।
जबकि बुलेट चला रहा उसका साथी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित टिल्डा गांव का निवासी है। वे ग्वालियर-भिंड हाईवे न बनने और उस पर लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित थे।
बताया कि हाल ही में सड़क हादसे में मृत रिटायर्ड फौजी उनका परिचित था। कुछ समय पहले टोल कर्मचारियों से झगड़ा भी हुआ था, इसके चलते गोली चलाई।

पुलिस ने मुरार के सात नंबर चौराहे स्थित होटल से दोनों को पकड़ा है। इनके पास से पिस्टल, बुलट और हेलमेट भी बरामद हुए हैं।
बदमाशों के नाम अश्वनी पुत्र योगेंद्र सिंह भदौरिया (22) निवासी रविंद्र नगर, भिंड हाल निवासी बैंक कालोनी बड़ागांव और निखिल पुत्र देवेंद्र सिंह चौहान (19) निवासी टिल्डा, गाजीपुर, उप्र हैं।

निखिल भिलाई में रहकर पढ़ाई करता है। उसके मामा भिंड में रहते हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। अश्वनी ने गोली चलाई, जबकि निखिल बुलट चला रहा था। बुलट निखिल के ही नाम है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com