डॉ. मुक्ता कौशिक को भोपाल में मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान’! जानें क्यों किया गया सम्मानित

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राध्यापिका डॉ. मुक्ता कौशिक को भोपाल में ‘श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना, उज्जैन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा गांधी भवन में आयोजित एक समारोह में दिया गया
डॉ. मुक्ता कौशिक को यह सम्मान उनके वर्तमान पद पर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए दिया गया। समारोह में मुख्य अतिथि महेश सक्सेना, मुख्य वक्ता पदमचंद गांधी और राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के महासचिव डॉ. प्रभु जी चौधरी जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने उन्हें स्मृति चिन्ह और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया
डॉ. मुक्ता कौशिक एक जानी-मानी शिक्षाविद् और साहित्यकार हैं, जिन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज महाविद्यालय में नागरी सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।
वर्तमान में, वह ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अभनपुर, रायपुर में प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
उनके इस सम्मान पर नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ. हरि सिंह पाल, ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला, प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी और छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति के अध्यक्ष कान्हा कौशिक सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।











