छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जनपद पंचायत सीईओ समेत 33 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ), प्रभारी सीईओ, सहायक आयुक्तों, क्षेत्र संयोजकों और अन्य अधिकारियों सहित कुल 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर विभाग को इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा।

स्थानांतरण सूची में गरियाबंद, बस्तर, नारायणपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरबा, जशपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, धमतरी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख तबादलों में गरियाबंद जनपद पंचायत के सीईओ अमजद जाफरी को आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास आयुक्त कार्यालय, नया रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं, जगदलपुर के सीईओ अमित भाटिया को ओरछा (नारायणपुर) जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया है। रामानुजनगर के प्रभारी सीईओ संजय कुमार राय को कोरबा जनपद पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कुनकुरी, बीजापुर, कोंटा, मैनपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर समेत कई जनपद पंचायतों में भी नए सीईओ और प्रभारी सीईओ की पदस्थापना की गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com