ना सचिन, ना कोहली, इस क्रिकेटर के पास है सबसे महंगी कार, 3 सेकंड में करती है हवा से बातें!

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा वैसे तो खेल के मैदान में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका कार कलेक्शन की काफी चर्चा में रहता है. अभिषेक शर्मा एक ऐसे क्रिकेट हैं, जिनके पास सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली से भी महंगी कार है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक शर्मा ने हाल ही में भारत की सबसे महंगी कारों में से एक फेरारी पुरोसांग्यू (Ferrari Purosangue) खरीदी है. देश में इस कार की कीमत लगभग 11.42 करोड़ (ऑन-रोड दिल्ली) है

धमाकेदार छक्के लगाने वाली और टी-20 में तकरीबन 200 की बल्लेबाजी रखने वाले अभिषेक शर्मा आज फैंस के पसंदीदा खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्होंने अब तक 39 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है. उन्होंने 194.45 की स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाए हैं. अपनी धांसू बल्लेबाजी की वजह से उन्हें भारत का नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज कहा जाने लगा है.

कितनी खास है अभिषेक शर्मा की कार?

  1. फेरारी पुरोसांग्यू एक शानदार 4-सीटर SUV है जो रफ्तार और आराम का बेजोड़ कॉम्बिनेशन है.
  2. यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है.
  3. फेरारी पुरोसांग्यू की टॉप स्पीड 310 किमी/घंटा है.
  4. इसके अंदर मसाज करने वाली सीटें और दो बड़ी टच स्क्रीन दी गई हैं, जो इसे बेहद आरामदायक और आधुनिक बनाती हैं.

दिग्गजों को छोड़ा पीछे

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वर्तमान या पूर्व भारतीय क्रिकेटरों में से किसी के पास भी इतनी महंगी कार नहीं है. यहां तक कि सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी या विराट कोहली के पास भी नहीं है. अभिषेक शर्मा की इस पसंद ने क्रिकेट जगत में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.

कलेक्शन में हैं ये कारें

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक,उनके पास ऐसी गाड़ियां हैं जो आराम और रफ्तार दोनों का बेहतरीन मेल हैं. उनके गैराज में टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) और बीएमडब्ल्यू 320डी (BMW 320d) से लेकर फॉर्च्यूनर (Fortuner) और मजबूत महिंद्रा थार (Mahindra Thar) जैसी कारें मौजूद हैं. उनके पास महिंद्रा XUV 3XO भी है. उनका यह कलेक्शन दिखाता है कि उन्हें आराम के साथ-साथ एडवेंचर भी पसंद है.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com