बाड़मेर में जमीन-खुदाई के दौरान मिले सेना के पुराने बम:4 आरपीसी राउंड और एक ब्लैक कारटीच, सभी डिफ्यूज थे; पुलिस ने सुरक्षित रखवाया

बाड़मेर में जमीन खुदाई के दौरान बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मामला बांदरा गांव के मूढों की ढाणी में मंगलवार शाम का है। जहां एक खेत में जमीन की खुदाई चल रही थी।

ऐसे में रेत में दबे पुराने ब​म मिले। जब पता चला कि सभी बम डिफ्यूज है तो पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सास ली। पुलिस ने सभी बमों को सुरक्षित रखवा दिया है।

खुदाई के दौरान मिले बम, मचा हड़कंप

SHO अशोक कुमार ने बताया- मंगलवार शाम को सूचना मिली थी कि बांदरा गांव मूढों की ढाणी इलाके में खुदाई करने के दौरान रेत में दबे पुराने बम मिले है।

नागाणा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने दहशत का माहौल हो गया। ऐसे में पुलिस मौके पर पहुंचकर भीड़ को दूर किया।

स्पेशल टीम बुलाकर की जांच

SHO अशोक कुमार ने बताया- स्पेशल टीम बुलाकर बमों की जांच की गई। सेना के पुराने एम्युनिशन 4 आरपीसी राउंड और एक ब्लैक कारटीच था।

जो रेत में सालों पुराने दबे हुए थे। सभी एम्युनिशन आउट डेटेड हैं। उन्होंने कहा- सारे बम पुराने है। एक भी बम जिंदा नहीं है। रेत में दबे थे। सभी डिफ्यूज बमों को सुरक्षित रखवाया दिया गया है।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com