अपने घर में सोफे के पीछे लगाएं ये 4 तस्वीरें, चमक उठेगा भाग्य!

जब भी आप अपने फ्लैट-घर को शिफ्ट करते हैं तो दिमाग में एक बात हमेशा घूमती रहती है कि किसी चीज को कहां रखा जाए ताकि वास्तु के आधार पर हो. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सोफे के पीछे वाली दीवार पर ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जो घर में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखे. ऐसा माना जाता है कि सही तस्वीर लगाने से जीवन में स्थिरता और प्रगति आती है. हालांकि, गलत तस्वीर लगाने से घर में निगेटिव ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है.

शुभ तस्वीरें पॉजिटिविटी, प्रगति, आत्मविश्वास और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. ऐसी तस्वीरें परिवार के सदस्यों में उत्साह बनाए रखती हैं और घर का वातावरण खुशनुमा बनाती हैं.

पहाड़ों की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के पीछे वाली दीवार पर सुंदर पहाड़ों की तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि ऐसी तस्वीर करियर में उन्नति के नए अवसर खोलती है और भाग्य को मजबूत करती है. हालांकि, ध्यान रखें कि पहाड़ की तस्वीर के साथ झरने या नदी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. केवल शांत और सुंदर पहाड़ ही दिखाई देने चाहिए.

उगते सूरज की तस्वीर

पहाड़ों की तस्वीर के अलावा, सोफे के पीछे उगते सूरज की तस्वीर लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि यह तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और तरक्की के रास्ते खोलती है. अगर आपके सोफे के पीछे की दीवार पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में है, तो वहां सूरज की तस्वीर लगाना और भी अधिक लाभकारी सिद्ध होगा.

उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर

ड्राइंग रूम में आकाश में उड़ते रंग-बिरंगे पक्षियों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है. सोफे के पीछे वाली दीवार पर यह तस्वीर लगाने से आपको करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में मदद मिल सकती है. यह तस्वीर सुख और समृद्धि बढ़ाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है.

हरे-भरे जंगल की तस्वीर

ड्राइंग रूम में सोफे के पीछे हरियाली या किसी शांत, घने जंगल की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि यह तस्वीर प्रगति का प्रतीक है. यह घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखती है और धन के सोर्स खोलती है. ऐसी तस्वीर घर के सभी सदस्यों के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है.

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com