फतेहपुर: जयराज हत्याकांड की गूंज से हिला पुलिस महकमा, एसपी की बड़ी कार्रवाई

फतेहपुर: जयराज मानसिंह हत्याकांड के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल अब खुलकर सामने आ गई है. प्रयागराज परिक्षेत्र के आईजी द्वारा कराई जा रही गोपनीय जांच के बाद जिले में एसपी ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लेते हुए DSP सिटी समेत कई थानों के प्रभारियों को हटाकर साफ संदेश दे दिया है—लापरवाही और जवाबदेही से बचने वालों की अब खैर नहीं.

कार्रवाई के तहत इंस्पेक्टर कोतवाली तारकेश्वर राय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह श्रवण कुमार सिंह को कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

वहीं, DSP सिटी को पद से हटाते हुए अपराध, यातायात व यूपी-112 में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण पद का चार्ज अब DSP प्रमोद कुमार शुक्ला को सौंपा गया है.

इतना ही नहीं, साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह को भी हटाया गया, उनकी जगह कमर खान को नया प्रभारी बनाया गया है.

सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई जयराज मानसिंह हत्याकांड में पुलिस की भूमिका, कार्यशैली और लापरवाही को लेकर हुई जांच की ही परिणति है. IG प्रयागराज द्वारा कराई गई गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया है.

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से साफ है कि फतेहपुर पुलिस में अब जवाबदेही तय होगी और संवेदनशील मामलों में कोताही बरतने वालों पर तलवार लटकती रहेगी.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com