इंदौर में पुलिसकर्मी की पत्नी ने किया सुसाइड:पति ने देखा तब पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचे; अफसर जांच में जुटे

इंदौर के पीटीसी परिसर में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पति ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका का नाम स्नेहा जादौन (24) है। उनके पति का नाम शैलेन्द्र जादौन है, जो पीटीसी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं और वहीं रहते हैं। पति सोमवार सुबह पत्नी के शव को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।

पति- पत्नी मुरैना के रहने वाले

स्नेहा का एक तीन साल का बच्चा है। शैलेन्द्र पीटीसी में ड्यूटी लगाने का कार्य करता है। वह मुरैना का रहने वाला है। उनका भाई सत्येन्द्र भी संयोगितागंज थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ है।

स्नेहा भी मुरैना की रहने वाली है। मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्नेहा के पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में दो भाई और एक भाभी हैं, जिनमें से एक भाई व्यापारी है और दूसरा प्रॉपर्टी का काम करता है। सभी परिजन इंदौर के लिए रवाना हो चुके हैं।

आजाद नगर टीआई लोकेश सिंह भदौरिया के अनुसार, अभी मौके से किसी भी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com