राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर पंडुम का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति यहां बस्तर पंडुम के संभाग स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होकर इसका शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर राज्य प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

इस संबंध में बीते दिनों मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर कलेक्टर से जगदलपुर में की जा रही तैयारियों जल्द पूरा करने का निर्देश जारी किया था।

सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश

वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। रायपुर कलेक्टर को भी राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com