रायबरेली एसपी ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश! कहा- अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

रायबरेली: नवागत एसपी रवि कुमार ने शनिवार की रात जिले के सभी थाना प्रभारियों व सीओ के साथ अपराध गोष्ठी की.जिसमें उन्होंने अपराध के प्रति जीरो टालरेंस की सरकार की नीति पर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाने की बात कही.

एसपी ने कहा कि पुलिसिंग के दौरान आम लोगों को यह अहसास होना चाहिए कि पुलिस उनकी मित्र है और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने आगामी त्यौहारों के अपराधिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने एवं अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबन्दी की कार्यवाही, गुण्डाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई करने के साथ ही ऐसे तत्वों पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।एसपी ने महिला संबन्धी अपराधों की रोकथाम व अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही साइबर अपराध पर नियंत्रण व घटित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रिगश्त बढाने, बाजारों, चौराहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं, दो पहिया, चार पहिया वाहनों व मोटरसाइकिल पर नई उम्र के लड़कों की चेकिंग आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. गोष्ठी में एएसपी संजीव कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे.

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com