आप नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा की सफाई, बोले- झूठ को बेनकाब करूंगा

पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से गलत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वीडियो जारी कर एक-एक आरोप का खंडन किया और इन्हें बेबुनियाद बताया।

चड्ढा ने कहा कि पहला आरोप यह लगाया गया कि विपक्ष के वॉकआउट के दौरान वह सदन में बैठे रहते हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह झूठ बताया और कहा कि ऐसा एक भी उदाहरण पेश किया जाए जब उन्होंने विपक्ष का साथ न दिया हो। उन्होंने कहा कि संसद में लगे कैमरों की फुटेज से सच्चाई सामने लाई जा सकती है।

दूसरे आरोप के बारे में उन्होंने कहा कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर को हटाने वाली याचिका पर उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस याचिका पर साइन करने के लिए किसी ने नहीं कहा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी इस याचिका पर हस्ताक्षर नहीं किए थे, ऐसे में केवल उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत है।

तीसरे आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि उन पर डरने और बेकार मुद्दे उठाने का आरोप लगाया गया है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संसद में जनता के मुद्दे उठाना है, न कि हंगामा करना। उन्होंने जीएसटी, पानी, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाने का जिक्र करते हुए कहा कि उनका ट्रैक रिकॉर्ड खुद इसकी गवाही देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग उन पर आरोप लगा रहे हैं, उनके हर झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा। चड्ढा ने कहा कि वह हर सवाल का जवाब देंगे और सच को सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

jagjaahir desk

जगजाहिर में स्पोर्ट्स बीट पर काम कर रहे हैं। स्पोर्ट्स में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन और एथलेटिक्स गेम्स के मामलों पर काफी अच्छी पकड़ रखते हैं। हमारे पास विभिन्न मुद्दों पर लिखने का 8 साल से अधिक समय का अनुभव है। पत्रकारिता के अपने इस करियर में कई बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स जिसमें साल 2015 और 2019 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, आईपीएल और फुटबॉल वर्ल्ड कप को कवर किया है।
close
Virus-free.www.avast.com