राहुल गांधी ने दिखाई पेलेट गन के छर्रों की डिब्बी, थाने पर धरना और देने लगे ‘सबूत’

NEET पेपर लीक के खिलाफ पिछले महीने दिल्ली में हुए छात्रों के आंदोलन में पैलेट गन चलाए जाने को लेकर भारी बवाल मचा है. शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैलेट गन के शिकार हुए एक छात्र साहिल को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे. जहां उन्होंने FIR दर्ज करने की मांग उठाई. बाद में राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे गए. जिसके बाद कांग्रेस के कई नेता भी वहां पहुंचे. इसी दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 20 जुलाई को कनॉट प्लेस में पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने एम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि साहिल के शरीर में 200 छर्रे हैं.

साहिल की शरीर में 200 छर्रेः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “एम्स की रिपोर्ट साफ कहती है कि उनके (साहिल) शरीर के अंदर 200 से ज्यादा छर्रे हैं और 3 छर्रे उनकी आँख में हैं. उनकी उस आंख की रोशनी चली गई है. उनके दिल के पास भी छर्रे हैं, जिन्हें छुआ नहीं जा सकता. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने पैलेट गन नहीं चलाई, तो बस एक ही सवाल है: किसी ने तो ऐसा किया ही होगा…

जब तक FIR नहीं होती, हम नहीं हटेंगेः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि अपराध तो हुआ ही है. हम मांग कर रहे हैं कि FIR दर्ज की जाए. उन्होंने हमें बताया कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला है और वे FIR दर्ज नहीं कर सकते. जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, हम यहां से नहीं हटेंगे. हम बस इस परिवार के लिए न्याय चाहते हैं. इस देश में, अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के लोग न्याय नहीं होने देंगे.”

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com