राज्योत्सव पर बवाल…BJP कार्यकर्ताओं-पुलिसकर्मियों में झड़प VIDEO:वर्दी के बटन और नेमप्लेट तोड़े गए, बेमेतरा में कलेक्टर से भिड़े बीजेपी कार्यकर्ता, कार्यक्रम से चले गए विधायक

राज्योत्सव कार्यक्रम में कवर्धा में बीजेपी कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर हुई। एक पुलिसकर्मी की वर्दी का बटन और नेमप्लेट तोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुराग शर्मा के कार्यक्रम बैठक व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ।

वहीं बेमेतरा जिले में कलेक्टर रणबीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। कलेक्टर पर आरोप है कि नगर पालिका पार्षदों को पीछे बैठने कहा था। साथ ही फटकार भी लगाई थी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में बहस हो गई थी।

इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने विधायक दीपेश साहू के सामने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। बहसबाजी के बीच विधायक दीपेश और कार्यकर्ता कार्यक्रम छोड़कर चले गए थे। अब BJP कार्यकर्ता कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं।

पहला मामला- BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस को दी गालियां

दरअसल, कवर्धा राज्योत्सव के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी और बीजेपी कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी और हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि हाथापाई में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी के ड्रेस के बटन और नेम प्लेट टूट गए। धक्कामुक्की का वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में सुनाई दे रहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी को गालियां दे रहे हैं। विवाद के कारण कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक गहमा गहमी का माहौल रहा। इस बीच नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी विवाद को शांत करते दिखे और कार्यकर्ताओं को दूर हटाया।

इस विवाद के कारण कार्यक्रम स्थल पर माहौल बहुत ही बिगड़ गया था। जिसे बाद में पुलिस ने ही शांत कराया। हालांकि इस मामले में  टीम ने पुलिस अधिकारियों को उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई।

दूसरा मामला- बेमेतरा कलेक्टर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस

वहीं दूसरा मामला 2 नवंबर का है। बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित राज्योत्सव का पहला दिन विवादों से घिरा रहा है। यहां देर रात कलेक्टर रणबीर शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई। विधायक दीपेश साहू के सामने कलेक्टर के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है।

कलेक्टर और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के दौरान विधायक दीपेश साहू समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कलेक्टर ने नगर पालिका पार्षदों को डांट फटकार लगाते हुए पीछे बैठने कहा था।

BJP पार्षदों ने बताया कि पार्षद विकास तंबोली, आकिब मलकानी, लक्की साहू और विनय साहू समेत भाजपा कार्यकर्ता सोफे पर बैठे थे, जिन्हें पहले रो के सोफे से उठाकर पीछे बैठने के लिए कहा गया।इनकी जगह पर महिला अधिकारियों को बैठाया गया।

महिला अधिकारियों में जिपं CEO प्रेमलता पद्माकर, एसडीएम दीप्ति वर्मा, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, साजा एसडीएम सोफा खाली कराकर बैठ गए। पीछे बैठने और खाने को लेकर अपमानित किए जाने पर विवाद बढ़ा।

व्यवस्था को लेकर विधायक ने की आपत्ति

इस दौरान विधायक दीपेश साहू पहुंचे थे। उन्होंने भी इस व्यवस्था को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं के साथ विश्राम गृह चले गए। जहां सीएम विष्णु देव साय, भाजपा संगठन के पदाधिकारी को घटना के संबंध में जानकारी देकर कलेक्टर के ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।

देर रात भाजपा की हुई बैठक

इस पूरे घटनाक्रम के बाद अगले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू समेत अन्य नेता मौजूद थे।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर की बदसलूकी और डांट फटकार पर नाराजगी जताई। साथ ही सांसद और विधायक से शिकायत की। इसके अलावा जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कलेक्टर के संबंध में पूरी जानकारी दी है।

विधायक बोले : शासकीय कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे

विधायक दीपेश साहू ने  बताया कि कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ताओं से कलेक्टर ने बदसलूकी की। ये बेहद आपत्तिजनक है। कलेक्टर के तानाशाही रवैया और उनके 2 साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी की शिकायत बैठक के दौरान दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से रात में की गई है।

इसके अलावा CM विष्णु देव साय से भी कलेक्टर की शिकायत की है। पहले दिन के कार्यक्रम बाद बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जब तक कलेक्टर बेमेतरा से नहीं हटाए जाएंगे तब तक कोई भी शासकीय कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

कलेक्टर बोले – पार्षद झूठे आरोप लगा रहे

इस विवाद के बाद कलेक्टर रणबीर शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई घटना ही नहीं हुई है। पार्षदों को उठाकर महिला अधिकारियों को सोफे पर बैठाने की कोई घटना नहीं हुई है। पार्षद झूठे आरोप लगा रहे हैं।

घटना की मुझे कोई जानकारी नहीं : जिपं सीईओ

राज्य उत्सव कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व जिपं सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि ऐसी कोई घटना के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। हांलाकि मैं कार्यक्रम स्थल पर जरूर उपस्थित थी।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close