सावन सोमवार: देवघर में कावंरियों की 5km लंबी कतार:मुजफ्फरपुर में एक लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक,अजगैबीनाथ में 50 हजार की भीड़; तेजस्वी ने की पूजा

सावन की पहली सोमवारी पर आज सुबह से ही बिहार के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालु भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं। तेजस्वी यादव हाजीपुर के हरिहर नाथ मंदिर जलाभिषेक करने पहुंचे हैं।

समस्तीपुर के विद्यापतिधाम में एक किमी लंबी लाइन है। सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ मंदिर में 50 हजार श्रद्धालु की भीड़ है। वहीं झारखंड के देवघर के बैजनाथ मंदिर में भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है।

वहीं मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में 2 लाख लोगों ने जलाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी का कहना है कि रविवार रात 10 बजे से ही भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। 1 लाख भक्तों जलाभिषेक कर चुके हैं।

jagjaahir desk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com