School Education Meeting -18 सितंबर को नवा रायपुर में शिक्षा सुधार पर मंथन, स्कूलों की खामियां होंगी दूर

बैठक का मुख्य फोकस राज्यभर के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर रहेगा।

School Education Meeting – रायपुर। छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आगामी 18 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे, जिसमें शिक्षा सचिव, डीपीआई और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक का एजेंडा संबंधित अधिकारियों को भेजा जा चुका है और इसमें शिक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का मुख्य फोकस राज्यभर के स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर रहेगा।

जिन स्कूलों के पास भवन नहीं हैं या जिनकी इमारतें जर्जर हालत में हैं, उनके लिए ठोस समाधान निकाला जाएगा। छोटे-मोटे मरम्मत कार्यों और शौचालयों की स्थिति पर भी रिपोर्ट ली जाएगी, ताकि बच्चों को बेहतर अध्ययन वातावरण मिल सके।

School Education Meeting -विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और साइकिल वितरण की अद्यतन जानकारी बैठक में साझा की जाएगी।

वहीं, शिक्षा कर्मचारियों और शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों जैसे पेंशन, वेतन निर्धारण, सेवा सत्यापन और मृतक/सेवानिवृत्त अधिकारियों के हितलाभ भुगतान की स्थिति पर भी चर्चा होगी।

बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा होगी और छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं की अद्यतन स्थिति भी सामने रखी जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पात्र विद्यार्थियों तक समय पर लाभ पहुंचे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की जाएगी। वहीं, राज्य स्तरीय रजत जयंती कार्यक्रम की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।School Education Meeting

close