School News: लापरवाह शिक्षकों पर गिरी गाज! स्कूल से नदारद रहने और देर से पहुंचने पर जारी हुआ नोटिस

School News।महासमुंद जिले में स्कूल से अनुपस्थित रहने और देर से पहुंचने वाले शिक्षकों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

School News।जिला शिक्षा अधिकारियों ने ऐसे लापरवाह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें 3 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधान पाठक और शिक्षकों को मिला नोटिस
शासकीय प्राथमिक शाला भुरका: इस स्कूल के प्रधान पाठक धनुर्जय पटेल को देर से आने और समय से पहले जाने की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया है।

उन पर आरोप है कि पहले भी स्पष्टीकरण मांगने के बावजूद उन्होंने अपने रवैये में कोई सुधार नहीं किया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बावनकेरा: इस स्कूल का अचानक निरीक्षण करने पहुंचे जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा और सहायक संचालक एमजी सतीश नायर ने भी अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी किया।

नोटिस में साफ कहा गया है कि यह लापरवाही, अनुशासनहीनता और मनमानी को दर्शाता है। अगर शिक्षक तीन दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।

NewsDesk

पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है।
close
Virus-free.www.avast.com